क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक रिटायरीज़ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को चड़वाल में निःशुल्क पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बैंक के लगभग 50 रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।
शिविर में रिटायर्ड कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उनकी भलाई से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष धनवंत सिंह और महासचिव राशपाल चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के लाभ के बारे में जागरूक किया। उन्होंने रिटायरीज़ के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी प्रकाश डाला और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा एसोसिएशन भविष्य में भी इस तरह के कल्याणकारी आयोजनों को जारी रखेगी। इस मौके पर कस्तूरी लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, खेमराज बक्शी, मोहन सिंह, बलवान सिंह आदि भी मौजूद रहे।