फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर बिफरे शिवा नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वार्ड-19 शिवा नगर में पेयजल समस्या गहरा गई है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर विभाग की कार्यप्रणाली को कोसा और पीएचई के अधीक्षण अभियंता सुरेश सबरवाल से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बिना पानी के भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

लोगों का नेतृत्व कर रहे वार्ड 19 के पार्षद राहुल देव ने बताया कि इलाके में पेयजल सप्लाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सप्ताह में मात्र एक ही बार पानी आता है। पानी के पाइप पुराने हो चुके हैं, जिस कारण कई स्थानों पर लीकेज हो रही है। ऐसे में उन्हें बदला जाना चाहिए। राहुल देव ने बताया कि कुछ माह पूर्व इलाके में 1.45 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना शरू की गई, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया और प्रदर्शन भी किया, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो लोग फिर से उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अधिकारी ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मदन लाल, चरणजीत सिंह व प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें