फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/महानपुर। बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके बाद मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में बारिश और ओले गिरने से पारा अचानक काफी गिर गया। कहां तो मार्च जाने को है और गर्मी को दस्तक देना था, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास करवाया दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में पंखे चलाने की नौबत आ गई थी, लेकिन बुधवार देर रात मौसम का मिजाज बदलने से मैदानी इलाकों में पारा गिरने से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर तक काली घटाएं आसमान में छाई रहीं जिसके बाद अच्छी धूप खिली और मौसम साफ हो गया। दिन भर तेज हवाआें का दौर जारी रहा। पहाड़ी इलाकों में सुबह बारिश की फुहारों के बाद ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। पहाड़ों में हवाएं चलने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोग एक बार फिर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए। जिलाभर में तेज हवाएं चलने से फसलों को भी नुकसान का अनुमान है।
उधर, महानपुर तहसील में किसानों ने बताया कि बारिश से उन्हें काफी राहत मिली है। गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को बारिश से लाभ पहुंचेगा। वीरवार तड़के मौसम ने करवट ली और इलाके में बारिश शुरू हो गई। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। किसान काकू राम, कृष्ण चंद, जगदीश राज, अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार को हुई बारिश से गेहूं, सरसों व सब्जियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस समय फसल के लिए बारिश जरूरी भी है। ब्यूरो
विज्ञापन


ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों को भारी नुकसान
बिलावर। वीरवार की सुबह बिलावर उप जिला के विभिन्न भागों में हुई बारिश के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। इससे रबी की फसल विशेष रूप से गेहूं, सरसों और प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने सरकार से फसल को पहुंचेे नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। वीरवार की सुबह अचानक आसमान में काली घटा छा गई और देखते ही देखते अंधेरा छा गया। इसके बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे कुछ ही मिनट में खेत खलिहान ओलों की सफेद चादर से ढक गए। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, प्याज की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें