फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लंगर में 4,000 लोगों ने चखा प्रसाद

Mon, 16 Jun 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। माता चिंतपूर्णी सेवा मंडल की ओर से रविवार को चड़वाल के मुख्य चौक में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 4,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में ठंडा पानी की छबील, हलवा, दाल, चावल की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सेवा मंडल के सदस्य निशिकांत ने बताया कि हर मंगलवार को मंडल की ओर से माता के मंदिर परिसर में लंगर लगाया जाता है। इस बार इस मुख्य चौक पर भी लगाया गया है। आयोजकों ने बताया कि मंडल की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से यह कार्य सफल हो पाया है।
इसके बाद सेवा मंडल के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि यहां हर वर्ष ऐसा लंगर किया जाएगा। इस मौके पर सेवा मंडल के सदस्य सोमराज, नेक राम, वरिंदर सिंह, दीवान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आषाढ़ संक्रांति पर पिलाया ठंडा पानी

बनी। आषाढ़ महीने की संक्रांति पर पहाड़ी क्षेत्र बनी में लोगों ने परंपरा निभाते हुए राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया। यह सेवा भावना ग्रामीण इलाकों से लेकर मुख्य बाजार तक देखने के लिए मिली। इन सभी जगह शिविर लगाकर लोगों को शीतल जल पिलाया गया।
शहर के विभिन्न स्थानों पर लोग सेवा कार्य में जुटे नजर आए। खास तौर पर भरमोता रोड, डागर और भंडार जैसी प्रमुख सड़कों के किनारे स्थानीय लोगों ने स्टाल लगाए। सड़क से गुजरते राहगीरों को पानी पिलाया गया। कहीं-कहीं पर नींबू पानी और शिकंजी जैसी ठंडे पेय पदार्थ भी परोसे गए।



इस आयोजन के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने के लिए मिला। इसी कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सेवा कार्य में भाग लिया। बाजार से लेकर गांवों तक हर जगह पर यह नजारा देखने लायक था, जहां धर्म और परंपरा के साथ मानवीय संवेदना का सुंदर संगम देखने के लिए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें