फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, 33 मवेशी बचाए

विज्ञापन
कंटेनर से पशुओं को मुक्त करवाती पुलिस
विज्ञापन
-एक ही दिन में पशु तस्करी के तीन बड़े प्रयास विफल
विज्ञापन

-लखनपुर पुलिस ने तीनों वाहनों के चालकों को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने जम्मू और कश्मीर की सीमा पर पशु तस्करी की तीन बड़ी कोशिशों को एक ही दिन में नाकाम कर दिया। तीनों वाहनों के चालकों को जहां गिरफ्तार कर लिया गया वहीं इन वाहनों से 33 पशुओं को मुक्त करवाकर कीड़ियां गंडियाल गोधाम भेज दिया गया है।
पशु तस्करी का पहला प्रयास दूध के कंटेनर की आड़ में किया गया। दूसरे में सब्जियां दिखाकर पशु कश्मीर घाटी की ओर ले जाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार कंटेनर की आड़ में पशुओं को तस्करी करने का यह प्रयास रावी दरिया के रास्ते किया जा रहा था। लखनपुर थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार तड़के रावी दरिया से सटे इलाके में पशु तस्करों के एक वाहन को ट्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर वाहन जेके022-2092 को जांच के लिए रोका गया। तो उसमें क्रूरता के साथ पशु लदे पाए गए। वहीं एक अन्य मामले सब्जी से लदे ट्रक की जांच में पुलिस ने पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया। अन्य पकड़े गए वाहनों की पंजीकरण संख्या पीबी06क्यू 0757 और जेके18बी6229 थी। पुलिस ने तीनों मामलों में वाहनों को जब्त करते हुए चालकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शकीर अहमद शाह निवासी मोहल्ला शेरबीबी तहसील चंबलवास रामबन, अमित कुमार नवासी फिंडर, आरएस पुरा और साहिल मुज्जफर निवासी मंजजाम, डीएच पोरा कुलगाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें