फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में लगाए जाएंगे 32 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी/कठुआ। बर्फबारी से पहले बनी के जंगलों में 32 हजार पौधे रोपे जाएंगे। बनी इलाके की वन संपदा की रक्षा की जितनी जिम्मेदारी वन विभाग की है, उतनी ही यहां के आम नागरिकों की भी है। जंगलों के बचने पर ही यहां के प्राकृतिक वातावरण और शुद्धता को बचाया जा सकता है। इसके लिए आम लोगों को जंगलों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखनी होगी। यह बातें बनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएफओ ने कही। बनी के लोआंग, गत्ती, सित्ती, फतेहपुर, सांदी में हर गांव हरियाली और वन बीट वन गार्ड के तहत जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। डीएफओ बसोहली ने स्थानीय लोगों, वन विभाग की टीम और फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के साथ पौधरोपण अभियान का आगाज करवाया। गत्ती में पंचायत प्रतिनिधियों, वन अधिकार समिति के सदस्यों, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रियायतों के मुद्दे पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें