फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मिशन युवा के तहत 290 नए मामलों को मंजूरी

Sat, 30 Aug 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला कठुआ में शुक्रवार को मिशन युवा के तहत जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में 290 नए मामलों को स्वीकृति दी गई। इन अनुमोदनों के साथ जिले में स्वीकृत मामलों की कुल संख्या बढ़कर 522 हो गई है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कौशल विकास एवं व्यवसाय इकाई को लंबित मामलों की शीघ्र जांच पूरी करने और लाभार्थियों को समयबद्ध सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ सुरिंदर मोहन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मुश्ताक चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार, सहायक निदेशक रोजगार विभाग पियूष खजूरिया, डीडीएम नाबार्ड, क्लस्टर हेड जेके बैंक, लीड बैंक प्रबंधक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इन विभागों और एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों से मिशन युवा की पहुंच और प्रभाव को जिले में और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें