हीरानगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़ीन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुआ, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कॉलेज में कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ अनुपमा गुप्ता की देखरेख हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज में एक विचार-विमर्श प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने शारीरिक शिक्षा और फिटनेस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता में कनिका ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को समापन समारोह में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ बलविंदर सिंह, डॉ अरुण देव सिंह, प्रोफेसर अनूप शर्मा, डॉ. मुनीषा देवी आदि भी मौजूद रहीं।