हीरानगर। पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पुलिस ने विभिन्न जगहों पर एक डंपर और एक ट्रक से 26 मवेशियों को मुक्त कराया। एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ पर नाके के दौरान पुलिस ने एक ट्रक (एचआर58ए 3829) को जांच के लिए रोका। नाका देखकर ट्रक चालक नाके से पहले ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान इसमें से 16 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। वहीं, मढ़ीन पुलिस ने शुक्रवार रात को हरियाचक से हाईवे की तरफ आ रहे एक डंपर (जेके19 9575) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 10 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस टीम ने तुरंत डंपर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान फरीद अहमद निवासी जिला रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद