संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विश्वस्थली संस्था बसोहली की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें संभाग भर से लगभग 26 स्कूलों से 250 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को ही हो गई थी। इसमें जम्मू स्थित सांस्कृतिक ग्रुपों जिसमें समूह और वरदान ग्रुप की ओर से स्वामी विवेकानंद के जीवन और लोहड़ी पर लोक नृत्य और संगीतों की प्रस्तुति दी गई। रविवार को आयोजित प्रतियोगिताओं को चार हिस्सों में बांटा गया। इसमें विद्यार्थियों ने पेंटिंग, क्विज, लोक संगीत और विवेक-प्रस्थी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। रविवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान सचिव संस्कृति/शिक्षा विभाग जम्मू-कश्मीर सुरेश कुमार गुप्ता और जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास थे।
वहीं, छात्र प्रतियोगिताओं के लिए अतिथि के रूप में बसोहली के विधायक दर्शन सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, दोपहर का सत्र के लिए बसोहली-बनी विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह और पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। जबकि शाम के सत्र के लिए एसडीपी बसोहली सुरेश शर्मा और बसोहली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बता दें कि टीम विश्वस्थली 1993 से लगातार बसोहली पेंटिंग और अन्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
रविवार को संस्था की ओर से 23 वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पहाड़ी प्रकृति कला को प्रोत्साहित करना था।