फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के साथ गांव में भी गणपति बप्पा की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गणपति उत्सव की धूम शहर के साथ साथ गांवों में भी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां शहर में विशाल पंडाल में लोग रासलीला का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं, तो वहीं गांव में गणपति पुराण की कथा सुनने के लिए लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव राजबाग में गणपति पुराण कथा सुनने के लिए लोग उमड़े। कथा वाचक ने लोगों को गणपति और कार्तिकेय की कथा सुनाई। किस प्रकार गणपति ने भगवान शिव और पावर्ती की परिक्रमा कर उसे पूरे ब्रहमांड की परिक्रमा के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति ने हमेशा ही माता पिता की आज्ञा का पालन किया। वहीं शहर के पुरानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए पंडाल में शिव और भागीरथ द्वारा गंगा को धरती पर उतारने के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरा औद्योगिक इकाई के देवेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों केे धर्म के साथ जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें