फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2058 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-1 करोड़ 88 लाख 83 हजार की राशि की सेटलमेंट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले भर में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2058 मामलों का निपटारा किया गया और 1.88 करोड़ रुपये की राशि की सेटलमेंट की गई। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 2226 मामले सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए पेश किया गए थे।

चार बेंचों का किया गया गठन
जिला न्यायालय के वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र में चार बेंच का गठन किया गया। बेंच-1 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जमवाल और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह शामिल रहे। बेंच-2 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुनीश कुमार मन्हास और मजिस्ट्रेट जेजेबी चीना सुम्ब्रिया उपस्थित रहीं। वहीं बेंच-3 में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट नीना ठाकुर और मुंसिफ वीरेन मगोत्रा और बेंच-4 में जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण कुमार चौधरी और तहसील समाज कल्याण अधिकारी विश्व बंधु ने उपस्थित रह कर विभिन्न मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी हुई केसों की सुनवाई
वहीं, तालुक सेवा विधिक समिति (टीएलएससी) हीरानगर में स्थापित बेंच में मुंसिफ मीरा बंगोत्रा और एडवोकेट नरेश गुप्ता ने विभिन्न मामलों का निपटारा किया। बिलावर में मोबाइल मजिस्ट्रेट पूनम गुप्ता और मुंसिफ प्रशांत कुमार, बसोहली में भानु भसीन और एडवोकेट शुभ कुमार की बेंच, बानी में मुंसिफ आशुतोष शर्मा और एडवोकेट विजय कुमार की बेंच और महानपुर में मुंसिफ कंगना गुप्ता और एडवोकेट दीप कुमार ने लोक अदालत में केसों की सुनवाई की। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामिया सिंह अंदोत्रा की ओर से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें