फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली आठवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गया है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में उसने खन्ना क्रिकेट क्लब जगरऊं हो हरा दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विकास दीक्षित को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टास जीतकर खन्ना क्रिकेट क्लब जगरऊं ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन गेंदबाज बड़ा कमाल नहीं कर पाए। नतीजतन एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इसमें विकास दीक्षित ने 37, सुमित ने 27 और अभिजीत शर्मा ने 22 रनों का योगदान दिया। खन्ना क्रिकेट क्लब के अमन और षितेश दो-दो विकेट लेने में सफल हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खन्ना क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 20 ओवर भी नहीं खेल पाए। वह हिमांशु और विकास की गेंदबाजी के आगे पस्त हो गए। पूरी टीम 18.4 ओवर में 112 रन बनाकर आल आउट हो गई। खन्ना क्लब के बल्लेबाज विनी ने 23 और हिमांशु ने 16 रनों का योगदान दिया। वहीं, एलबी शास्त्री क्लब के हिमांशु भट्ट ने 3 और विकास ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण रद्द हुआ दूसरा सेमीफाइनल
खराब मौसम के चलते शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हो पाया। ऐसे में विक्की इलेवन पठानकोट और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अब साफ मौसम का इंतजार करना होगा। सुबह जब पहले सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में पहुंचे तो हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। ऐसा लगा कि एक भी सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हो पाएगा। लेकिन बूंदाबांदी रुक गई और दोनों कप्तानों ने मैच शुरू करने का फैसला किया। सुबह दस बजे के बजाय मैच एक घंटा देरी से शुरू हो पाया। ऐसे में दूसरे मैच को बादलों के कारण कम रोशनी को देखते हुए रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें