फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जंग: स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ता कठुआ, बाॅर्डर से सरथल तक 19 गांव तंबाकू मुक्त होंगे

Sun, 29 Mar 2026 10:55 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ

सार

कठुआ जिले में प्रशासन ने नशामुक्ति की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहले चरण में 19 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
तंबाकू मुक्त गांव में लगाने के लिए बीडीओ मुख्यालय को साइन बोर्ड सौंपते डीसी कठुआ - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तंबाकू मुक्त गांव में आपका स्वागत है... गौरव के साथ लिखे ये शब्द अब आपको जिले के गांवों में प्रवेश करते ही दिखाई देंगे। इन गांवों में सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल, बिक्री, भंडारण, वितरण और प्रचार पर कड़ाई से प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन जल्द ही इन गांवों की सीमाओं पर चेतावनी और स्वागत बोर्ड लगाने जा रहा है ताकि इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।अंतरराष्ट्रीय सीमा से सरथल तक जिले को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम उठाया है।

विज्ञापन


इसके तहत गांवों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अभियान के पहले चरण में 19 गांव चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) के तहत तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इन गांवों का चयन ब्लॉक विकास अधिकारियों ने किया है। अब स्वास्थ्य विभाग इन गांवों में चेतावनी बोर्ड लगाने जा रहा है।

ये गांव चिह्नित : हीरानगर ब्लॉक का जंगी चक, बनी का सरथल, मढ़ीन का चंगी, डुग्गैन का फलाल, डुग्गन का मधोटा, बरनोटी का करंडी कलां, डिंगा अंब का सल्लन, कीड़ियां गंडयाल का कसोरी, नगरी का तरफ सांझी, मांडली का कोमला, बसोहली का मंडला, बिलावर का बाथरी, लोहाई मल्हार का मच्छेड़ी, कठुआ का चक नानक, नगरोटा गुजरू का कोहनू, धार महानपुर का घोडल, बग्गन का धार डुगनू व शीतलनगर भूंड का दन्ना शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इन गांव में प्रवर्तन और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर भी तैयारियां की हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने बताया कि ब्लॉक विकास अधिकारियों की ओर से 19 गांवों को तंबाकू मुक्त चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें