फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों पर कसने लगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। एडीसी बसोहली की ओर से मतदान के दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहे चुनाव कर्मियों पर शिक्षा विभाग ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। एडीसी बसोहली की ओर से निलंबित किए गए कर्मचारियों के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित डीडीओ को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीडीओ इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह सीधे तौर पर ड्यूटी से लापरवाही है। ऐसे में कर्मचारियों को चार्जशीट का जवाब तीन दिन के भीतर जमा करवाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के चलते 62 कर्मियों को निलंबित किया किया था। यह कर्मचारी मतदान ड्यूटी के दौरान बसोहली एआरओ के पास रिपोर्ट करने ही नहीं पहुंचे थे। इसके जांच में सामने आया कि 42 कर्मचारियों की या तो कहीं ओर ड्यूटी लगी थी या फिर दो जगह डयूटी लगाई गई थी। ऐसे में एक जगह ड्यूटी कर रहे कर्मियों को वेरिफिकेशन के बाद छूट दे दी गई जबकि बीस ऐसे कर्मचारी थे जिन्होंने रिपोर्ट ही नहीं किया।
एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि जानबूझ कर चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए 16 कर्मचारी शिक्षा विभाग के हैं, जबकि अन्य विभागों से चार कर्मचारी हैं। यह सभी मतदान ड्यूटी से गायब थे लिहाजा निलंबित किए जा चुके हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेम नाथ ने बताया कि उपलब्ध करवाई गई सूची के अनुसार ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें