हीरानगर। दुकानदारों की ओर से आम लोगों को बेची जाने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जानने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल टेस्टिंग वैन मंगलवार को कूटा पहुंची।
इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की और सैंपल भरे। वहीं, खाद्य पदार्थों में मिलावट मिलने पर लोगों से तुरंत जानकारी देने की अपील की। इस मौके पर विभाग के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज सोनी और एफएसओ विकास गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।