फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नगर परिषद और पांच कमेटियों के लिए मतदान दूसरे चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 20 सितंबर को दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होगी, जिसके साथ ही कठुआ की एक नगर परिषद और पांच नगर कमेटियों के अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। कठुआ जिला की एक नगर परिषद और पांच नगर कमेटियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिलाओं और ओपन कैटेगरी की महिलाओं को आरक्षण के अनुसार रिजर्वेशन की नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

आठ साल बाद होने वाले निकाय चुनाव में इस बार जिला के कुल 54,699 मतदाता वोट डालेंगे। कठुआ में नामांकन भरने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। स्क्रूटिनी 28 सितंबर को होगी जबकि नामांकण वापिस लेने की आखिरी तारीख एक अक्टूबर तय की गई है। दस अक्टूबर को कठुआ जिला की नगर परिषद और नगर कमेटियों में मतदान होगा। मतगणना बीस अक्टूबर शनिवार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच होने के साथ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा। कठुआ नगर परिषद के 21 वार्डों में जहां सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं वहीं पांच वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह से हीरानगर और बिलावर नगर कमेटी के 13 वार्ड में से चार वार्ड महिलाओं के लिए और दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर कमेटी नगरी परोल के 13 वार्ड में से चार वार्ड महिलाओं के लिए जबकि पांच वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर कमेटी बसोहली के 13 वार्ड में से चार वार्ड महिलाओं के लिए और दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। नगर कमेटी लखनपुर के सात वार्ड में से दो वार्ड महिलाओ के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड आरक्षित है।
विज्ञापन



नगर परिषद कठुआ
कैटेगरी आरक्षित वार्ड
एससी 6, 10, 14, 16, 17
एससी महिला 6 और 16
ओपन, महिला 1, 4, 8, 12, 18


नगर कमेटी हीरानगर
एससी 2 और 6
एससी महिला 2
ओपन, महिला 1, 5, 9


नगर कमेटी नगरी परोल
एससी 3, 4, 5, 9, 12
एससी महिला 3 और 9
ओपन, महिला 1 और 7



नगर कमेटी लखनपुर
एसटी 2
ओपन, महिला 1 और 5


नगर कमेटी बिलावर
एससी 2 और 11
एससी महिला 2
ओपन, महिला 1,5 और 8

नगर कमेटी बसोहली
एससी 8, 11 और 12
एससी महिला 8
ओपन, महिला 1, 4 और 7


कहां, कितने मतदाता
नगर परिषद (नप)/ नगर कमेटी (नक) कुल वार्ड मतदाता
कठुआ नप 21 34,885
हीरानगर नक 13 6075
नगरी परोल नक 13 5345
लखनपुर नक 7 791
बिलावर नक 13 3610
बसोहली नक 13 3993
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें