हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ में पुलिस ने ट्रक से अवैध तरीके से ले जाए जा रहे 18 मवेशियों को मुक्त करवा चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने नाके पर ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें 18 मवेशी बरामद किए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पारस पुत्र फथु राम निवासी सदयालता तहसील चनैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद