फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बारिश के कारण जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटा जगतपुर लिंक मार्ग हुआ तबाह। संवाद
विज्ञापन
शहर की सड़कें और हाईवे तक हो गए जलमग्न, जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की दीवार ढही
विज्ञापन



कठुआ। मौसम को लेकर अलर्ट के बीच कठुआ जिले ने बुधवार की रात प्रदेश में सबसे अधिक बारिश दर्ज की है। रात सवा दो बजे से सुबह छह बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही का मंजर दिखाया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कठुआ में चौबीस घंटे के भीतर 178.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह जुलाई महीने में जिले में होने वाली औसत बारिश के आधे के बराबर पैमाना है। जिला कृषि मौसम विज्ञान इकाई में इस अवधि के दौरान 101 एमएम के लगभग बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि गरज के साथ बौछार शुरू हुए। देखते ही देखते शहर की सड़कें और हाईवे तक जलमग्न हो गए। जेसीबी की मदद से सुबह बड़े पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया। इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गनीमत रही कि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है। भारी बारिश से सक्ता चक लिंक मार्ग पर भी भारी जलभराव देखा गया। लखनपुर किले की गोशाला को जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव और तेज बारिश के चलते सुरक्षा दीवार गिरने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने और हादसे की आशंका बढ़ गई है। उधर, बनी बसोहली मार्ग पर सूखा नाला में मलबा आने से सुबह मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। दोपहर तक क्षेत्र से मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया गया।केंद्र में 101 एमएम बारिश देर रात और सुबह छह बजे के बीच दर्ज हुई है। इससे कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना रही। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में औसतन 345 एमएम बारिश कठुआ जिले में दर्ज की जाती है।

डॉ. विशाल महाजन, प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें