फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने नष्ट की 850 किलो लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत आबकारी विभाग की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान विभिन्न इलाकों में दबिश देकर 850 किलो लाहन नष्ट की। विभाग के आयुक्त एम. राजू और उपायुक्त अमरजीत सिंह के दिशानिर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ईटीओ एक्साइज रेंज कठुआ रफी नायक, इंस्पेक्टर राजी अहमद, अरुण कुमार, अश्वनी शर्मा ने लोअर सकता चक, दबवाल और माही चक इलाक में दबिश देकर 850 किलो लहन नष्ट की। इसके साथ ही लाहन बनाने में प्रयोग वाले वाले सामान को जब्त किया। टीम का नेतृत्व कर रहे रफी नायक ने कहा कि नशे के खिलाफ विभाग का अभियान जारी है। आगामी समय में अभियान को और तेज किया जाएगा। एक्साइज एक्ट का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से विभाग का सहयोग करने की अपील की है, ताकि नशे के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें