फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज दूर नहीं हुई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। दो दिन के भीतर पाइप लाइनों से लीकेज बंद नहीं हुई तो संबधित विभाग के जेई के संस्पेशन लेटर निकाल दिए जाएंगे। यह हिदायत अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली संजय गुप्ता ने मंगलवार को पीएचई विभाग बसोहली फिल्ट्रेशन प्लांट के औचक निरीक्षण विभागीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीसी ने पलाही, अटल सेतु के नजदीक फिल्ट्रेशन प्लांट, लिफ्ट स्टेशन आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाइप लाइनों में भारी लीकेज पाई गई, जिसे ठीक करने के निर्देश विभागीय एईई को दिए गए। एडीसी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि दो दिन के भीतर अगर लीकेज ठीक नहीं हुई तो इसका खामियाजा विभागीय अधिकारियों को भुगतना पड़ सकता है। उनके संस्पेशन आर्डर तक निकाले जा सकते हैं।
पीएचई विभाग के एईई ने बताया कि लिफ्ट स्टेशन को अटल सेतु से नीचे की ओर वन विभाग की जैटी के समीप सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। लिफ्ट स्टेशन के पास अतिरिक्त मोटर लगाई जाएगी, जो एक घंटे में 30 हजार पानी की गैलन को फिल्ट्रेशन प्लांट तक पहुंचाने का काम करेगी। जबकि पहले एक मोटर के चलते सिर्फ 15 हजार गैलन पानी ही फिल्ट्रेट हो पाता था। अतिरिक्त 15 हजार गैलन पानी कसबे में पेयजल किल्लत पर विराम लगाने में काफी हद तक मददगार सिद्ध होगा।
विज्ञापन

---------


लाइनमैन संभाल रहे जेई का चार्ज
एडीसी के साथ हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों गनाईं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बसोहली। एडीसी कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान अमरीश शर्मा रफीक रजा, परवेज रजा आदि ने नगर में पेयजल समस्या के बारे में अधिकारी को बताया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग में जेई तक नहीं है। लाइनमैन जेई का चार्ज संभाल रहे हैं।
टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के नजदीक टूरिज्म विभाग द्वारा बनाए गए वोटिंग प्वाइंट के नजदीक रंजीत सागर झील में डाली गई जैटी शराबियों का अड्डा बनी हुई है। इतना ही नहीं, युवक वहां स्वीमिंग भी करते हैं। रंजीत सागर झील इतनी गहरी है कि स्वीमिंग करते समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। एडीसी ने एसडीपीओ बसोहली सुनील सिंह को निर्देश जारी किए कि वहां सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर जांच की जाए। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि बसोहली में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाई जाए। रेट लिस्ट बनाई जाए। अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के की मांग भी की गई। एडीसी ने टीसओ को बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट की वेरिफिकेशन कर त्रुटियों को ठीक करने को कहा। डीएफओ को वनखंडी माता मंदिर स्थल पर छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश जारी किए। लोगों की मांग के अनुरूप बसोहली अटल सेतु और जीरो मोड़ के नजदीक, बसोहली के सरकारी कार्यालयों, पर्यटन स्थल, जरूरी नंबर आदि के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश संबधित विभाग को दिए। बसोहली अटल सेतु में फुटपाथ के साथ लगाई गई लोहे की रेंलिग का गेप कम करने के लिए बीअरओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें