कटड़ा। 26 अगस्त को मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर आई आपदा में घायल हुए 16 श्रद्धालुओं का इलाज नारायणा अस्पताल में चल रहा है। इसमें से छह मरीजों को शुक्रवार को छुट्टी दे दी है। मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज कटड़ा अस्पताल में किया गया।
जानकारी के मुताबिक 16 में से 6 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज व बेहतर स्वास्थ्य के बाद छुट्टी दे दी गई । यह सभी श्रद्धालु अपने घरों की ओर रवाना हो गए हैं। नारायणा अस्पताल से जिन श्रद्धालुओं को छुट्टी दे दी गई उनमें सुमन (30) निवासी प्रेम नगर दिल्ली, उमंग (21) निवासी रामलीला टीला पोस्ट ऑफिस चुंगी नंबर दो मुजफ्फरनगर, संगीता (47) निवासी रामलीला टीला पोस्ट ऑफिस चुंगी नंबर 2 मुजफ्फरनगर, सोमबाई (50) निवासी मनसौर बारकुंडी मध्य प्रदेश, नमनदीप (20) निवासी फतेहाबाद हरियाणा और डोली (29) निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वहीं अस्पताल में अभी भी 10 श्रद्धालुओं का इलाज लगातार जारी है। इनमें पूर्वी (8) पुत्री अजय कुमार निवासी शहाबुद्दीनपुर मुजफ्फरनगर, मोना (21) निवासी चितपुटोला आगरा उत्तर प्रदेश, नीतू (32) निवासी शिबरोला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, कमलेश (50) निवास स्थान का भी पता नहीं चला है, मयंक (7) निवासी प्रेम नगर दिल्ली, अयांश (3) निवासी मथुपुरा दिल्ली, आशुतोष (25) निवासी मीनापुर मुजफ्फर नगर बिहार, देवीलाल (42) निवासी मंसदसौर मध्य प्रदेश, सुरजीत (45) निवासी गलोदी कुलिया अमृतसर पंजाब और अजय कुमार (46) निवासी शहाबुद्दीनपुर मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख हैं। नारायणा अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।