कठुआ। शहर के पारलीवंड इलाके में जराई चौक के नजदीक शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मनु लाल और संदीप कुमार दोनों निवासी वार्ड- 10 के रूप में हुई है। वह बाइक संख्या पीबी-35एल-1310 से कहीं जा रहे थे। इस बीच अचानक एक वैन से टकराने के बाद सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो