फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह में राख हो गई बिलावर वन डिवजीन में करोड़ों की वन संपदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिलावर वन डिवीजन के जंगल एक सप्ताह से धू-धू कर जल रहे हैं। लगभग 25 वर्ग किलोमीटर में आग फैली है, जिसे काबू करने में वन विभाग नाकाम साबित हुआ है। एक सप्ताह में माता बाला सुंदरी से सटे जंगलों और महानपुर, परनाला से लेकर बिलावर के निचले इलाकों में करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। आलम यह है कि परनाला के नजदीक चीड़ का जंगल सुलगते हुए सड़क के नजदीक तक आ पहुंचा है।
विज्ञापन

महानपुर से लेकर परनाला तक सड़क किनारे ही सैकड़ों चीड़ के पेड़ आग की भेंट चढ़ चुके हैं। यही नहीं वन्यजीवों को भी आग के तांडव का नुकसान झेलना पड़ा है। तेज धूप और इलाके में पानी की कमी चीड़ की सूखी पत्तियों में आग में घी का काम कर रही है। उधर, बिलावर वन डिवीजन के बाद लखनपुर से सटे जंगली इलाकों में भी आग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। आंधी तूफान के बीच आग तेजी से जंगलों को अपने आगोश में ले रही है। कुल मिलाकर वन विभाग के सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए हैं।
.....................
पेडु नाले में जंगल में लगी आग पर पाया काबू
महानपुर। कस्बे के पास नजदीक पड़ते गांव पेड़ुु नाले के जंगलों में लगी आग पर विभाग ने काबू पा लिया है, जबकि आग लगने से घरों को खतरा बन गया था। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है जंगलों में आग भी बढ़ रही है। वहीं गांव पेडु नाले के ऊपर पड़ते इलाके के जंगलों में वीरवार की रात को आग लगने से आसपास के घरों को खतरा बढ़ गया था, जिसके चलते लोगों ने वन विभाग को सूचित किया और मौके पर टीम पहुंच गई। विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लाई और बढ़ती जंगल में आग पर काबू पा लिया गया है। इसकी जानकारी वन विभाग के फॉरेस्ट ऑफिसर अब्दुल खान ने दी। उन्होंने स्थानीय लोगों, गुज्जर, बक्करवाल आदि को आग्रह किया है कि वह जंगल में माल मवेशियों को घास चराते समय बीड़ी या सिगरेट जली हुई न फेकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें