फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

275 किलो भुक्की की बड़ी खेप सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। हीरानगर सब डिवीजन के तहत जम्मू-पठानकोट हाईवे पर नाके के दौरान राजबाग पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर 275 किलो भुक्की की बड़ी खेप बरामद की। इसी दौरान 322260 रुपए भी जब्त किए।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से नशे का धंधा करने वालों पर चल रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए राजबाग पुलिस की ओर से हाईवे पर नाका लगाया गया। जानकारी के अनुसार नाके के दौरान एक मारुति कार (जेके 08 एफ 5283) को जांच के लिए रोका गया। इसमें 55 किलो भुक्की बरामद की गई। कठुआ से जम्मू की ओर भुक्की ले जा रहे दो युवकों को पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। उनकी पहचान मोहम्मद तारिक व मोकम दीन दोनों निवासी फिंत्र बिलावर के रूप में हुई है। से पूछताछ के दौरान इस धंधे से जुड़े कुछ और लोगों की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने राजबाग में रहने वाले सुमित व मुकेश कुमार के घर में दबिश दी। इस दौरान घर से 220 किलो भुक्की सहित 322260 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। मगर आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें