फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर तस्करी के प्रयास को वन विभाग ने किया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वन विभाग की टीम ने खैर की बड़े पैमाने पर तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बीस कुंतल खैर की लकड़ी को जब्त किया है। डीएफओ कठुआ अश्विनी कुमार ने वन विभाग की टीम को कठुआ और पंजाब के बार्डर से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। रेंज अधिकारी जसरोटा के नेतृत्व में टीम ने हीरानगर तहसील मुख्यालय के नजदीक वाहन (पीबी08बीके-4994) को जांच के लिए रोका। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग खैर उत्पादकों को लालच देकर पंजाब में उनके खैर की तस्करी कर रहे थे। हीरानगर की ओर से पंजाब कठुआ के खुले बार्डर वाले इलाकों को प्रयोग किया जा रहा था। डीएफओ कठुआ ने जसरोटा रेंज अधिकारी को जम्मू कश्मीर स्पेसिफाइड ट्री एक्ट और वर्ष 2016 के एसआरओ 111 के उल्लंघन पर बुक करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तस्करी के इलाके और इसमें शामिल गिरोह पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें