फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रतियोगी परीक्षा में 140 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
राजकीय ​डिग्री कॉलेज बसोहली में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षाओं (सीईटी) के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली की ओर मॉक टेस्ट करवाया गया। मंगलवार को आयोजित नीट, जेईई और नर्सिंग परीक्षाओं के लिए कुल 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ओएमआर आधारित परीक्षा में 14 हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों में हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील गुप्ता के निर्देशन में किया गया। उन्होंने परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्य के अलावा जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद दिया। राजकीय डिग्री कालेज बसोहली की ओर से इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन पहली बार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रांत स्तर पर किसी भी कॉलेज ने इस तरह की परीक्षा का आयोजन अब तक नहीं किया है। इसका मकसद जिले के दूरदराज इलाके और गरीब विद्यार्थियों को इस तरह की परीक्षाओं के तैयार करना था, जिसको लेकर संबंधित कालेज पिछले कई महीने से तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें