फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक दिन राहत के बाद डेंगू ने फिर पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
कठुआ शहर के वार्ड 5 में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।  संवाद
विज्ञापन
- जिला कठुआ में 14 नए मामले आए सामने, 541 हुआ कुल मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में एक दिन की राहत के बाद फिर से डेंगू के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को 14 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 541 तक पहुंच गई है।
उधर, लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की सक्रियता जारी है। इस दौरान जगह-जगह फागिंग और एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सामने आए 14 नए मामलों में छह कठुआ शहर से हैं, जबकि शेष जिले के अन्य भागों से हैं। शहर के वार्ड नंबर दो में 55 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड पांच में 24 वर्षीय युवक, वार्ड नौ में 23 वर्षीय युवक, वार्ड 16 में 21 वर्षीय युवक और वार्ड 17 में 32 वर्षीय व 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इसके अलावा बिलावर में 21 वर्षीय युवक, गोविंदसर गांव में तीन वर्षीय बच्ची, भड्डू में 44 वर्षीय महिला, लखनपुर में 35 वर्षीय व्यक्ति, छन्न अरोड़ियां में 32 वर्षीय व्यक्ति, लच्छीपुर में 42 वर्षीय महिला, चक देसा सिंह में 18 वर्षीय युवती और जंगलोट में 48 वर्षीय व्यक्ति डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक सामने आए 541 मामलों में 453 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि डेंगू के 88 सक्रिय मामले जिले में मौजूद है। जिनके स्वास्थ्य पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है और इन मरीजों को सभी चिकित्सकीय सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। जबकि जीएमसी कठुआ और उप जिला अस्पताल में भी छह मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि विभाग लोगों को डेंगू से बचाव बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सक्रियता बढ़ाई जा रही है। बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि डेंगू के नए मरीजों की पहचान समय पर की जा सके और उन्हें तत्काल उपचार भी उपलब्ध हो पाए। उन्होंने लोगों से अपील की है किसी भी तरह का बुखार आने की स्थिति में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जांच करवाएं ताकि अगर उनमें डेंगू के लक्षण पाए जाए तो उन्हें समय पर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें