फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अवैध कनेक्शन काटे, 1.56 लाख बकाया वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। बिजली विभाग की टीम ने कस्बे में दबिश देकर लोगों से बकाया राशि का 1.56 लाख रुपये वसूला और 14 अवैध कनेक्शन काटेे। अभियान बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार की अगुवाई में चलाया गया।
विज्ञापन

सहायक कार्यकारी अभियंता ने बताया कि महानपुर कस्बे में विभिन्न घरों और दुकानदारों से एक लाख 56 हजार बकाया राशि वसूली गई जबकि 14 अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके साथ जिन 10 लोगों ने अभी तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था उनके भी कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने लोगों से बकाया राशि का भुगतान जल्द करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें