हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ में पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 14 मवेशियों को मुक्त करवाया जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने चालक को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने नाके पर एक ट्रक नंबर जेके02बी क्यू 3755 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 14 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अमित कुमार पुत्र थुड्डू राम निवासी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद