फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट मोचक के रंग में रंगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वीरता, सेवा और कल्याण के प्रतीक राम भक्त हनुमान की जयंती के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम श्री राम नाटक सभा की ओर से हुआ, जिन्होंने विशाल शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा में बजरंगबली के जयघोष से पूरा शहर राम भक्ति में डूब गया। झांकी के साथ-साथ विशेष झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान हनुमान के रंग में हर कोई रंगा नजर आया।
राम लीला मैदान स्थित हनुमान जी के मंदिर में श्री राम नाटक सभा कठुआ की ओर से जहां विशेष पूजन किया गया वहीं, मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारा हुआ। इसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, पुराने बस अड्डे और पारलीवंड से होती हुई फिर से रामलीला मैदान में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने र्कीतन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जयंती के इस पावन अवसर पर राम लीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर के पुजारी अभितेष शर्मा की देखरेख में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हनुमान चालीसा के पाठ के अतिरिक्त भक्तों ने दिनभर भजन-कीर्तन कर भगवान महिमा का गुणगान किया गया। इस बीच मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में दर्जनों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाल विश्व शांति की मंगलकामना की। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पंच मुखी हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
भगवान हुनमान की जयंती पर इस बार आकर्षण का केंद्र पंच मुखी हुनमान की झांकी रही। रामलीला मैदान से जैसे ही भगवान के पंच मुखी स्वरूप की झांकी मुखर्जी चौक पहुंची लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। भगवान के इस रूप में दर्शन के हर कोई स्वयं को भाग्यशाली मान रहा था। इसके साथ ही भगवान के केसरी रूप को देखकर भी लोग खुद को भगवान का जयघोष लगाने से नहीं रोक पाए। जहां से जहां से झांकी निकली वहा वहां पर लोगों ने भगवान के इस रूप के दर्शन करने के लिए सड़क के किनारे पहुंचे और जय हनुमान और जय बजरंगबली के जयघोष लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें