फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी ताकतों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। किश्तवाड़ में आरएसएस नेता और पीएसओ की हत्या के विरोध में एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य में अलगाववादी और देश विरोधी ताकतों के साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए बलवीर सिंह ने कहा कि एक ओर जहां देश में चुनाव का समय है वहीं देश विरोधी ताकतें माहौल को बिगाड़ने में लगी हुई हैं। राज्य में पहले भी इस प्रकार राष्ट्रहित की बात करने वालों की हत्या की गई लेकिन उनको अभी तक नहीं पकड़ा गया। वहीं, पीडीपी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनुछेद 370 पर देश विरोधी बयान दे कर माहौल को खराब कर रही हैं। मनोहर सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटेग या रहेगा इसका निर्णय अभी होना है। मगर देश विरोधी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महबूबा अलगाववादियों की भाषा बोल रही हैं, जिससे देश विरोधी ताकतों को हौसला मिल रहा है। प्रदर्शन में ज्ञान सिंह पठानियां, जाट राम शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें