फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। तहसील मुख्यालय के पीडीडी विभाग के नीड बेस और डेलीवेजर वर्कर्स ने कई साल से लंबित मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी मांगें पूरी न की गई तो वह काम छोड़ हड़ताल पर उतर आएंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के बसोहली कार्यालय के समक्ष दर्जनों की संख्या में विभाग के डेलीवेजर, नीड वेस और कैजुअल लेवल वर्कर एकत्र हुए। वहां उन्होंने एसोसिएशन के प्रधान ईशान तोलु की अगुवाई में अपनी लंबित मांगों के हक में धरना देकर प्रदर्शन किया।
प्रधान ने बताया कि सबडिवीजन बसोहली में लगभग 200 वर्कर पिछले करीब दस साल से काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक न तो उन्हें स्थायी किया गया है और न ही उन्हें बकाया वेतन और उनकी तनख्वाह बढ़ाने के लिए सरकार ने कोई कदम उठाना जरूरी समझा है। उन्होंने बताया कि बकाया वेतन नहीं मिलने से कर्मियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना, स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल करवाना तक मुश्किल हो गया है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वर्करों को उनका बकाया वेतन शीघ्र दिया जाए और उन्हें रेगुलर करने प्रभावी कदम उठाए जाए। सरकार द्वारा एसआरओ 520 की पालिसी फ्रेम की गई है, मगर नीड बेस वर्करों को इस पालिसी से बाहर रखा गया है। इस पालिसी का भी लाभ उन्हें देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें