फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर फेंका कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली किल्लत का सामना कर रहे हीरानगर वार्ड 10 में रहने वाले सफाई कर्मियों ने विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर कचरा फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट के अलावा अधिकारी के कमरे के बाहर भी कचरा फेंका। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद खुद ही कचरा हटा भी दिया। वार्ड 10 में लंबे समय से यह लोग लो वोल्टेज के कारण बिजली समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार विभागीय अधिकारियों को मिलने के बाद भी इनकी समस्या पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसके बाद बुधवार को लोगों ने गंदगी के ढेर उठा कर विभाग के मुख्य गेट और अधिकारी के कमरे के सामने फेंक दिए। उन्हाेंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तरसेम मसीह ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे अपने वार्ड में अलग ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल सके, लेकिन विभाग के अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार ही नहीं। लो वोल्टेज के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पंखे तक नहीं चलते। अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। अगर अब भी विभाग ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया तो जो कूड़ा गेट और कमरे के बाहर फेंका गया था वो अंदर भी फेंका जा सकता है। प्रदर्शनकारियों को समझाने हीरानगर के एसएचओ पहुंचे लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने यह फेंका कूड़ा उठाने से मना कर दिया। बाद में हीरानगर तहसीलदार अवतार सिंह ने इनसे बात का आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय के अंदर और मुख्य गेट पर फेंका कूड़ा हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें