फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने मांगा चुनाव में ड्यूटी का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। संसदीय चुनाव में विभिन्न प्रकार के काम करने वाले चौकीदारों ने चुनाव के दौरान ड्यूटी करने का पैसा देने की मांग की है। शुक्रवार को जिला सचिवालय में आकर चौकीदारों ने लो पेड इंप्लायज फेडरेशन के बैनर तले तहसीलदार से भेंट की और उन्हें ड्यूटी करने के लिए प्रति चौकीदार एक हजार रुपये देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस मांग के लिए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

चौकीदारों ने कहा कि जब अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी करने के पैसे मिलते हैं, तो उन्हें भी पैसा मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में शामिल कावला सिंह ने कहा कि पहले ही सरकार ने चौकीदारों की हालत बदतर कर रखी है। वेतन के नाम पर पंद्रह सौ रुपये दिए जाते हैं, जो शोषण है। उस पर चुनाव के दौरान विभिन्न प्रकार की ड्यूटी करने के लिए कहा और अब तक कोई पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी करने के पैसे दिए जाते हैं वैसे ही चौकीदारों को भी दिए जाएं। उन्होंने कहा कि चौकीदार राजस्व विभाग के अधीन आते हैं ऐसे में विभाग के अधिकारियों को चाहिए चौकीदारों की सुध लेकर उन्हें प्रति चौकीदार एक हजार रुपये दें। चुनाव में साठ के करीब चौकीदारों से सेवा ली गई हैं। ऐसे में साठ हजार रुपये का पैकेज मंजूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें