फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही अंतर स्कूल जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। कठुआ जोन की इस खेल प्रतियोगिता में अंतिम दिन महिला वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के एथलेटिक्स मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तान्या वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर की दौड़ में हिना अख्तर ने पहला स्थान हासिल किया। लांग जंप में शमीम अख्तर ने, हाई जंप में तान्या ने, चक्का फेंक प्रतियोगिता में समृद्धि, शॉट पुट में सीमा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में जस्वी जसरोटिया ने 100 मीटर में और दिशा में 200 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। लांग जंप में मन्नत, हाई जंप में तनु, डिस्कस थ्रो में पलक, शॉटपुट में खुर्शीद अख्तर और जैवलिन थ्रो में भी खुर्शीद अख्तर ने पहला स्थान हासिल किया।
लखनपुर में भी मंगलवार को अंडर-14 आयु वर्ग में अंतर स्कूल खेल मुकाबले करवाए गए। इसमें करीब 151 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर की दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ के साथ-साथ विभिन्न मुकाबलों में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों का चयन अगले दौर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। तीन मई से अगले दौर की प्रतियोगिता शुरू होंगी।
विज्ञापन



बनी जोन की प्रतियोगिताएं शुरू
कठुआ/बनी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला के पहाड़ी इलाका बनी में मंगलवार को अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलवाई।
उद्घाटन मैच खो-खो का हुआ। इसमें हाई स्कूल पनियालग ने हाई स्कूल सित्ती को 9-2 अंकों से हरा दिया। जेडईपीओ बनी संजीविता आनंद भी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में कुल 14 और अंडर-17 आयु वर्ग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें