फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 28 लोगों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जिला कठुआ से अब तक 28 भक्तों ने पंजीकरण करवाया है। पंजाब नेशनल बैंक में जारी पंजीकरण प्रकिया में प्रतिदिन फार्म भरने, जानकारी लेने और फार्म लेने के लिए इच्छु भक्त पहुंच रहे हैं। इसमें बालटाल और पहलगाम के रास्ते से पंजीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक एके जांझी ने बताया कि अब तक कुल 28 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। इसमें 15 ने पहलगाम और 13 ने बालटाल मार्ग को चुना है। पहलगाम से जाने वाले सभी यात्री पुरुष हैं, जबकि बालटाल से जाने वाले तेरह यात्रियों में से ग्यारह पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बैंक से ही लोगों को पंजीकरण फार्म लेना है और सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बैंक में ही जमा करवाया है। इसके साथ यात्रा के लिए टोकन भी बैंक से ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें