फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर कठुआ से रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठुआ। शिव सेना जम्मू कश्मीर व डोगरा फ्रंट की ओर वार्षिक माता वैष्णो देवी छड़ी यात्रा का आयोजन पहले नवरात्र को किया जाएगा। रविवार को आयोजित बैठक के उपरांत शिव सेना जम्मू कश्मीर व डोगरा फ्रंट के सदस्यों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक परंपरा को निभाते हुए कठुआ समेत आसपास के कई गांव से बड़ी तादाद में भक्त प्रथम नवरात्र पर मां वैष्णो के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालात में सुधार हों और धार्मिक भाईचारा बना रहे, इसे लेकर मां से प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने भक्तों से बढ़ चढ़ कर यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया है। तांगडी ने कहा कि भगवान के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने वालों को सद्बुद्धि मिले, इसकी भी प्रार्थना जाएगी। उन्होंने अवैध हॉस्टल मामले की निंदा करते हुए ऐसे ढोंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें