फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कंधारनू में मेटाडोर पलटी, 12 सवारियां घायल

Mon, 10 Jul 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कंधारनू इलाके में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार मेटाडोर संतुलन खोने के कारण सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गई। इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे का पता लगने पर स्थानीय लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। इस बीच कंधारनू निवासी, गुरुदत्त, देशबंधु, कमल किशोर, काके शर्मा, चिमनलाल और अनिल कुमार ने मेटाडोर से लोगों को निकाला। इसके बाद घायलों को अपने निजी वाहन से प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया। घायलों की पहचान पलढायी तहसील मजालता निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्यों में आरव (5) पुत्र यशपाल, दीपिका (7) पुत्री यशपाल, यशपाल (31), अनुराधा (30) पत्नी यशपाल, सुषमा देवी (30) पत्नी सुभाष सिंह निवासी खून, पूजा कुमारी (25) पत्नी प्रवेश कुमार निवासी सूंडला तहसील मजालता, मोहनबती (35) निवासी गलक, कुंदन (32) पुत्र परशुराम निवासी गलक, जयपाल (26) पुत्र हुकम सिंह निवासी खून तहसील मजालता, डोली (3) पुत्री कुंदन, अनु देवी (32) निवासी सूंडला तहसील मजालता और महेश्वरी (1) पुत्री कुंदन शामिल हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें