फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई सीपी वर्कर्स धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले साल सात सितंबर महीने से बकाया वेतन और स्थायी करने की मांग कर रहे पीएचई सीपी वर्कर्स ने अपनी हड़ताल और धरना शुक्रवार को भी जारी रखा। शुक्रवार को धरने के दौरान सीपी वर्कर्स ने साफ कर दिया कि अगर उनकी मांगों को दो दिन भीतर पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सात सितंबर से वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बकाया वेतन और स्थाई करने की मांग वह सरकार से कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वह मंत्रियों से लेकर राज्यपाल तक और प्रधानमंत्री के नाम भी ज्ञापन भेज चुके हैं। लेकिन कहीं से भी उनकी मांगों पर गौर करने के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति शासन होने के चलते राज्यपाल से उम्मीद करते हैं कि वह उनकी मांगों पर गौर करेंगे और अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़े तो इसके पीछे उन मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेदारी है, जिन्होंने समय रहते उनकी मांगों पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें