फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ-जराई सड़क की खस्ता हालत के विरोध में फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ-जराई सड़क की मरम्मत का टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं होने पर लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट गया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र रुख अपनाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल अरुण शर्मा ने कहा कि कीड़ियां-गंडियाल पुल के बनने के साथ ही कठुआ-कीड़ियां गंडियाल मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके साथ ही कठुआ से जराई सड़क की मरम्मत होनी थी, जिसके लिए बाकायदा टेंडर भी हुआ लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। सतपाल सिंह, करतार सिंह, सुरेश कुमार और गिरधारी लाल ने बताया कि उक्त सड़क पर जराई सहित अन्य चार गांवों के लोग निर्भर हैं। मगर बार-बार मांग करने के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधारी गई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें