फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चड़वाल में माउंटी का दरवाजा तोड़ उड़ाए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चड़वाल में मोबाइल की दुकान में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें चोरों ने दुकान की छप पर बनी माउंटी का दरबाजा तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। इस के साथ ही अन्य दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह खजूरिया फोटो स्टेट के मालिक नेक राम ने सुबह जब दुकान खोली तो सामान बिखरा होने पर चोरी का संदेह हुआ। उन्होंने पाया कि चोरों ने दुकान की छत पर बनी माउंटी का दरवाजा तोड़ वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। दुकानदार के अनुसार दुकान से महंगे मोबाइल ही चुराए गए हैं। वहीं, साथ वाली दूसरी मोबाइल की दुकान के ताले काटने का भी प्रयास किया है। क्योंकि उसका ताला आधा कटा हुआ था और ब्लेड भी वहीं पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें