फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा पहरे के बीच स्ट्रांग रूम में कैद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लोकसभा चुनाव के 18 अप्रैल को संपन्न हुई दूसरे चरण में उधमपुर-डोडा सीट पर मतदान प्रक्रिया के बाद कठुआ में ईवीएम के पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। कठुआ और उधमपुर जिले से ईवीएम जहां शुक्रवार को ही स्ट्रांग रूम में लॉक हो चुकी हैं वहीं शनिवार को रामबन, डोडा, रियासी से भी ईवीएम शाम तक कठुआ पहुंच चुकी थीं। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच ईवीएम को अनलोड कर राजकीय डिग्री कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है जहां मतदान तक यह सुरक्षित रखी जाएंगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में 17 विधानसभा हल्कों के लिए बनाए गए 17 स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जा रही हैं। चुनाव विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम रिसायी जिले की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किए जाने का सिलसिला जारी था। वहीं किश्तवाड़ से आने वाली ईवीएम का इंतजार किया जा रहा है जो शनिवार रात ही कठुआ में पहुंचने की उम्मीद है। लोकसभा क्षेत्र के कुल 2710 मतदान केंद्रों से कठुआ राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंची लगभग तीन हजार ईवीएम को कड़े सुरक्षा पहरे के बीच रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें