फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उधमपुर-कठुआ-डोडा के लिए 1503 करोड़ की 110 सड़कों की साैगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू/ कठुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को उधमपुर-कठुआ-डोडा लिए 1,503.53 करोड़ रुपये की 110 सड़कों की आधारशिला रखी। विकास कार्यों को समर्पित बैठक में खुद के प्रोटोकॉल को लेकर भाजपा विधायक पवन गुप्ता और बलवंत सिंह मनकोटिया आपस में भिड़ गए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष पार्टी व नेताओं की किरकिरी होते देख जितेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में उधमपुर से विधायक पवन गुप्ता और चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के बीच बैठक कक्ष में ही अगली लाइन में बैठने को लेकर तकरार शुरू हो गई थी। आग में घी का काम एक-दूसरे से पहले संबोधन करने के क्रम ने किया। पवन गुप्ता को पहले संबोधन के लिए आमंत्रित कर दिया गया, लेकिन विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने अचानक माइक लेकर पहले बोलना शुरू कर दिया।
इस पर देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया। विधायकों के बीच खींचतान को देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हस्तक्षेप किया। दोनोंं ने कहा कि विकास के इतने बड़े कार्यक्रम में आपसी लड़ाई के बजाय क्षेत्र की जनता के हित पर ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और कार्यक्रम आगे बढ़ा।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 1,503.53 करोड़ रुपये की लागत वाली 110 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दाैरान विधायकों ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें