फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रूकी अमरनाथ यात्रा, जिला कठुआ में रोके गए बाबा के भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। पिछले तीन दिन से कश्मीर समेत जम्मू संभाग में जारी बारिश का सीधा असर वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर पड़ा है। वीरवार की सुबह देशभर से लखनपुर में पहुंचे बाबा के भक्तों के जत्थे जम्मू भेजे गए, लेकिन शाम को श्रद्धालुओं को लखनपुर में कई जगहों पर ठहराया गया। जांच का वन टाइम टोकन, आरएफआईडी लगाने के साथ ही रिसेप्शन सेंटर पर जानकारी दर्ज करने के बाद श्रद्घालुओं को यात्रा के रुके होने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक दर्शन के लिए आए बाबा के भक्तों की पांच गाड़ियां छन्न अरोड़ियां के पास मोगा वालों के लंगर में, दो बसें छन्नी स्थित निजी कालेज में और मेला मोड़ में लंगर और एसएस रिजार्ट में तीन बसें रात आठ बजे तक रोकी गईं। जैसे-जैसे वाहन लखनपुर में दाखिल हो रहे हैं, उन्हें उचित निर्देश देकर एक पुलिसकर्मी के साथ लंगर स्थल या फिर व्यवस्था के तहत ठहराव के स्थान पर भेजा जा रहा है। कई वाहन अमरनाथ यात्रा रुकने की वजह से यात्रा सुचारु होने तक माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए रवाना होने लगे हैं। लखनपुर रिसेप्शन सेंटर पर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को अगले आदेश तक यात्रा रोके जाने की जानकारी दी जा रही है। स्थिति का जायजा लेने और उचित प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी लखनपुर में डेरा जमाए रहे।

3313 भक्तों ने किया राज्य में प्रवेश
बाबा के दर्शन के लिए पिछले चौबीस घंटे में 3313 भक्तों ने 169 छोटे-बड़े वाहनों से राज्य में प्रवेश किया है। यात्रा रुकने के कारण इन्हें विभिन्न स्थानों में ठहराया गया है। राज्य में प्रवेश किए लोगों में 2410 पुरुष, 822 महिलाएं, 71 बच्चे और 10 साधु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें