फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में दाखिल होंगे 10 हज़ार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच फंसे जम्मू कश्मीर के सैंकड़ों नागरिकों के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों से लगभग दस हजार लोगों के अगले कुछ दिनों में प्रदेश में वापिस आने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन की दूसरी अवधि बढ़ने के साथ ही इन्हें वापिस लेने के लिए इंतजाम सुनिश्चित कर दिए गए हैं। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से ही इन लोगों को आने की अनुमति होगी जिसके लिए उन्हें रावी दरिया पार करते ही लखनपुर टोल प्लाजा के नजदीक स्थापित सेनिटाइजिंग टनल से होकर गुजरना होगा। उधर, प्रशासन ने विभिन्न जिलों के लोगों की सूची को तैयार करने और उन्हें अपने अपने जिले भेजने के लिए पहचान करने के लिए 13 टर्मीनल स्थापित किए हैं। सेनिटाइजिंग टनल को पर करने के तुरंत बाद अपने अपने जिले के लिए निधार्रित टर्मिनल पर इन लोगों को पैदल आगे बढ़ा दिया जाएगा। यहां स्वास्थ्य विभाग की 13 टीमें तैनात की गई हैं जो जांच के बाद इन टर्मीनल पर इनकी सूची भी तैयार करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू और कठुआ को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लोगों को उनके गृहजिलों में भेज दिया जाएगा। जहां उन्हें क्वारंटीन अवधि बितानी होगी। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया से पहले इन्हें कठुआ में ही कई घंटे गुजारने होंगे। ऐसे में कठुआ प्रशासन भी तैयारियों के बाद ही इन्हें प्रदेश में लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें