फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की आरती उतार कर दिया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कोरोनावायरस से फ्रंट लाइन पर योद्धा बनकर लड़ रहे डॉक्टरों के सम्मान में लोग भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे। सीमावर्ती पंचायत छन्न लाल दीन की नायब सरपंच एवं शिवसेना महिला इकाई हीरानगर की प्रभारी सुमन लता ने गांव के हेल्थ सेंटर में तैनात डॉक्टरों की आरती उतारकर सम्मान दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा खयाल रखा गया। एक एक कर गांव की अन्य महिलाओं ने भी डॉक्टरों की आरती की। नायब सरपंच ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस समय डॉक्टर देवदूत बनकर हमारी जान की सुरक्षा के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। हमारे लोग हमेशा इनके आभारी रहेंगे। डॉक्टरों ने भी इस सम्मान के लिए लोगों का आभार जताया। यह अपील भी की कि लोग अपने घरों में रहें ताकि मिलकर कोरोना को हरा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें