फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के 10 नए मामले मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 500

विज्ञापन
कठुआ के कालीबड़ी में मास सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
- जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 136 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूक किए जाने के बावजूद डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम निरंतर जारी है। बुधवार को 10 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 500 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में सामने आए 10 मरीजों में चार कठुआ शहर से हैं। इनमें वार्ड नंबर तीन से 25 वर्षीय युवक, हटली मोड़ से 52 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर छह में 56 वर्षीय व्यक्ति और पटेल नगर में 31 वर्षीय युवा डेंगू से ग्रस्त मिले हैं। इसके अलावा जंगलोट गांव में एक 35 वर्षीय महिला, लखनपुर के करडोह गांव में 29 वर्षीय व्यक्ति, हरदो मुट्ठी में 30 वर्षीय व्यक्ति, छब्बे चक में 22 वर्षीय युवा, सुमवां में 45 वर्षीय महिला और बिलावर के सदरोता में 23 वर्षीय युवक डेंगू पॉजीटिव पाया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक सामने आए 500 मरीजों में 409 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 91 मरीजों का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है। तीन मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है, जबकि एक को उप जिला अस्पताल बिलावर व एक अन्य को शहर के निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि बुधवार को भी 11 अलग-अलग स्थान पर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया। प्रभावित क्षेत्रों में 136 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू से बचाव तभी संभव है जब वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें