फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

Sat, 14 Sep 2013 10:51 AM IST
रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर दिल्ली गैंगरेप के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम की हर तरफ तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन जवानों ने ऐसा कारनामा किया, जिससे खाकी दागदार हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि तीन पुलिसकर्मियों ने रियासी इलाके में एक युवती का पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पहले तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन जब इलाके के लोगों ने घंटों सड़क जाम की तो पुलिस महकमा हरकत में आया।

तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है।

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी गरीब दास का कहना है कि तीनों आरोपी हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, एएसआई महेश मेहता, फालोअर करनैल सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की मेडिकल जांच करवाई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को युवती को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसपी (रियासी) मोहम्मद शरीफ चौहान को सौंपी गई है।

पीड़िता के पिता के अनुसार वीरवार की शाम उनकी 18 वर्षीय बेटी तलवाड़ा स्थित अपने घर पर थी। इसी दौरान उनका एक परिचित आया और युवती को बातचीत के लिए बाहर बुलाया। बाहर वाहन में दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

तीनों उनकी बेटी को वाहन में बैठाकर कहीं चले गए। इसके बाद उनकी बेटी घर नहीं लौटी।  काफी तलाश करने के बाद वह माड़ी स्थित एक घर में मिली। जिसने अपने साथ घटी घटना माता-पिता को बताई।

युवती के अभिभावकों ने जब थाने में शिकायत की तो आरोपी पुलिसकर्मी होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे इलाके के लोग रोष में आ गए और विस्थापित कालोनी तलवाड़ा से विशाल रैली निकाल बारादारी चौराहे तक पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोई कार्रवाई न होते देख लोगों ने रियासी से पौनी, रनसू और शिवखोड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले धरने से दोनों ओर वाहनों का तांता लग गया।

लोगों का आरोप है कि एक हेड कांस्टेबल, एक एएसआई और एक फालोअर ने युवती से बलात्कार किया। मौके पर पहुंचे एसपी हेडक्वार्टर जगदेव सिंह सलाथिया ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तब प्रदर्शनकारी जाम हटाने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें