फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का काम धीरे होने पर हाईकोर्ट खफा, तीन अप्रैल को जज देखेंगे स्थिति

Sat, 01 Apr 2023 01:21 PM IST
विमल शर्मा जेएनएफ, जम्मू

सार

खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि 11 साल में जीर्णोद्धार का काम सिर्फ 10 फीसदी ही हुआ है। इसके अलावा 12 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण भी नहीं हुआ। इस कार्य को 31 मार्च 2023 को पूरा होना था।
विज्ञापन
मुबारक मंडी किला जम्मू - फोटो : .
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू की ऐतिहासिक मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार के धीमे कार्य पर हाईकोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने देखा कि पिछले 11 साल में केवल 10 फीसदी बहाली का काम पूरा हुआ है, जबकि मुबारक मंडी के अभिलेखागार के लगभग 12 लाख पृष्ठों का अभी भी डिजिटलीकरण किया जाना बाकी है।

विज्ञापन


यह बेहद गंभीर मामला है। इसलिए हाईकोर्ट की टीम मुबारक मंडी का दौरा करेगी। इसमें देखा जाएगा कि इसका काम कितना पूरा हुआ है। 3 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की टीम दौरा करेगी।

बता दें कि ठाकुर चतर सिंह ने हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की थी। इसमें मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार और पुराना स्वरूप बहाल करने और रिकार्ड को डिजिटाइज करने की मांग की गई थी। न्यायाधीश ताशी रबस्टन और राजेश सेकरी की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन


खंडपीठ ने देखा कि 11 साल में 10 फीसदी काम भी नहीं हुआ, जबकि 12 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण भी नहीं हुआ। इसके कार्य को 31 मार्च 2023 को पूरा होना था। इस समय मार्च चल रहा है और इसका काम अब भी वैसा ही है। आदेश दिया है कि वह 3 अप्रैल को मुबारक मंडी का दौरा करेंगे और उस समय मंडलायुक्त जम्मू भी मौजूद रहने चाहिएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें